सिंहवाड़ा में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण की कवायद तेज
दरभंगा, 3 अक्टूबर। सितेश चौधरी। सिंहवाड़ा प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि की स्थिति, स्थल की भौतिक परिस्थितियों, भूमि की उपलब्धता तथा निर्माण के लिहाज…