Headlines

आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ आज होगी रिलीज़

आज शाम 7 बजे देखिए

भोजपुरी दर्शकों के लिए मनोरंजन की खास सौगात, एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा आम्रपाली दुबे और सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ आज, 9 अक्टूबर को दर्शकों के मनोरंजन के लिए पेश होने जा रही है। रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी और एडवाइज मूवीज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आज शाम 7 बजे से होगा। दर्शक इसे एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।

फिल्म को लेकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में खास उत्साह है। आम्रपाली दुबे अपनी शानदार अदाकारी और लोकप्रिय अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं विक्रांत सिंह राजपूत भी अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं। ऐसे में दोनों कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाती है। पारिवारिक रिश्तों और मनोरंजन से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को हंसी और मनोरंजन के रंग में रंगने का मौका देगी।

बिग बॉस के घर में अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अब बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही वायरल हो चुका है।

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और लेखक-निर्देशक सोम भूषण हैं। निर्माता निशांत उज्जवल ने फिल्म को लेकर दावा किया कि यह पारिवारिक मनोरंजन के साथ रिश्तों की एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रेलर की प्रतिक्रिया से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है और जल्द ही फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा।

फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, इशा भारद्वाज, साहिबा, पल्लवी कोहली एवं सबा खान सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे, जबकि विशेष भूमिका में संजय पांडेय होंगे। संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने दिया है, जबकि गीत ओम झा, संतोष पाटिल, शेखर मधु ने लिखे हैं।

फिल्म के सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडेय और एडिटर जितेन्द्र सिंह जीतू हैं। ट्रेलर में आम्रपाली और विक्रांत की जोड़ी, रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानी और मनोरंजन का अंदाज देखकर अब दर्शकों की नजर फिल्म के प्रीमियर पर होगी। सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल व सुशांत उज्जवल, कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, प्रोडक्शन कंट्रोलर रमेश चौरसिया, सह निर्देशक मंजर खान और लेखक सोम भूषण श्रीवास्तव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *