Headlines

चेंबर सचिव विनोद कुमार वापना बने भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

अमित सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

BJP Commerce Cel : चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विनोद कुमार वापना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है. दूसरी तरफ पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे अमित कुमार सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इस मनोनयन से स्थानीय व्यवसायियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.

BJP Commerce Cel : चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विनोद कुमार वापना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है. भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने पत्र जारी कर उन्हें यह नयी जिम्मेदारी सौंपी है. तो दूसरी तरफ अमित कुमार सिंह को इसी प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित सिंह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे है। साथ ही सम्राट चौधरी के साथ भी उनकी निकटता कई बार देखी गई है। मनोनयन की सूचना मिलते ही बेगूसराय और मुरलीगंज के व्यवसायियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल बन गया. पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि उनके अनुभव का लाभ संगठन के साथ व्यापारी समाज को भी मिलेगा. साथ ही अमित कुमार सिंह अब इस प्रकोष्ठ की बात को मीडिया के सामने रखेंगे।

संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका की उम्मीद

भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए विनोद कुमार वापना और अमित कुमार सिंह के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है. नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर उनके समर्थकों और व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *