इतिहास गवाह है कि जब भी किसी पूरी आबादी को ‘दुष्ट’ या ‘शोषक’ घोषित करना होता है, तो सबसे पहले ‘काल्पनिक अन्याय’ (Imagined Injustice) की एक थ्योरी गढ़ी जाती है। नाज़ी जर्मनी इसका सबसे भयानक उदाहरण है। हिटलर और उसके प्रोपेगेंडा मंत्री गोएबल्स ने जर्मन जनता के मन में यह बात बैठा दी थी कि जर्मनी की हर मुसीबत के पीछे यहूदी समाज का एक ‘गुप्त षड्यंत्र’ है। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और अखबारों के जरिए यह पढ़ाया कि समाज को ‘शुद्ध’ करने के लिए इस ‘दुष्ट’ वर्ग को शक्तिहीन करना जरूरी है।
आज के दौर में भी, जब हम किसी को उसके ‘जन्म’ या ‘वंश’ के आधार पर ‘शोषक’ या ‘दोषी’ की श्रेणी में खड़ा करते हैं, तो हम अनजाने में उसी खतरनाक रास्ते पर चल रहे होते हैं। न्याय का आधार ‘कर्म’ (Deeds) होना चाहिए, ‘जन्म’ (Birth) नहीं। यदि हम सामूहिक पहचान के आधार पर किसी पूरी आबादी को अपराधी मानने लगेंगे, तो संवाद खत्म हो जाएगा और संघर्ष स्थायी बन जाएगा।
नाज़ी जर्मनी ने यहूदियों को कानूनी रूप से “अमानवीय” घोषित करने के लिए 1935 के नूर्नबर्ग कानूनों (Nuremberg Laws) का सहारा लिया। इन कानूनों ने यह तय किया कि आप “क्या करते हैं” (आपका कर्म) मायने नहीं रखता, बल्कि आप “क्या पैदा हुए हैं” (आपका जन्म) ही आपकी अपराधी पहचान है। इसके जरिए उन्हें नागरिकता से वंचित कर दिया गया और शिक्षा संस्थानों से बाहर निकाल दिया गया।
शायद बहुत कम लोग इस ओर ध्यान देते हैं कि हिटलर की पार्टी का पूरा नाम ‘Nationalsozialistische Deutsche Arbeiterpartei’ (NSDAP) यानी ‘राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन श्रमिक दल’ था। नूर्नबर्ग कानून बनाने वाले भी खुद को ‘समाजवादी’ ही कहते थे। यह इस बात का प्रमाण है कि जब ‘समाजवाद’ या ‘सामाजिक न्याय’ की आड़ में राज्य व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कुचलने निकलता है, तो वह सबसे पहले जन्म और जाति के आधार पर स्थायी श्रेणियां (Binaries) बनाता है।
यूजीसी नियमावली का बनना किन्हीं अधिकारियों की गलती से हुआ कोई संयोग नहीं, प्रयोग है… यूजीसी नियमावली, जिसे सरकारी कटोरी से मलाई चाट रहे बिलौटे “दिशानिर्देश” घोषित करने पर तुले थे, वो असल में नूर्नबर्ग कानून का पहला चरण भर था। यह संयोग नहीं, एक सुविचारित प्रयोग था—यह देखने के लिए कि क्या कोई “सामाजिक न्याय” के मुखौटे में छुपे इन नए नूर्नबर्ग कानूनों को पहचानेगा?
असली न्याय ‘समदर्शिता’ में है, जहाँ दंड और पुरस्कार का आधार केवल व्यक्ति का अपना आचरण होता है, उसके पूर्वजों का इतिहास नहीं। यदि हम जन्म के आधार पर “शोषक” और “शोषित” की स्थायी श्रेणियां बनाएंगे, तो हम उसी खतरनाक मानसिकता को हवा देंगे जिसने पिछली सदी में मानवता को शर्मसार किया था। इतिहास से सीखिए—नफरत हमेशा काल्पनिक ‘अन्याय के सुधार’ का मुखौटा पहनकर ही आती है।
#NurembergLaws #HistoryRepeats #JusticeVsIdentity #HumanRights #UGC2026 #SocialJusticeTruth
जब ‘न्याय’ का मुखौटा पहनकर आता है नफरत का नया संस्करण!